विकासनगर, नवम्बर 5 -- Vikasnagar News: चकराता,संवाददाता। तहसीलदार की ओर से जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर पिछले दो माह से हस्ताक्षर नहीं किए जाने से नाराज किसानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वीरवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और लंबित दस्तावेजों का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की।

लंबित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की मांग मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने तहसीलदार सुशीला कोटियाल पर बंधक पत्र, विक्रय पत्र, दान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों पर लंबे समय से हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से दस्तावेज लंबित होने के कारण किसानों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कृषि ऋण एवं अन्य जरूरी ऋण लेने में दिक्कतों का ...