विकासनगर, जुलाई 23 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत भगवानपुर का भरतपुर संपर्क मार्ग करीब दो दशक से बदहाली का शिकार है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसका पुनर्निर्माण हुआ, जबकि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 1975 में सरकार की गेहूं के बदले सड़क योजना के तहत इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। पूर्व ग्राम प्रधान विजय अग्रवाल के अनुसार वर्ष 2004 और 2006 में दून घाटी प्राधिकरण ने सड़क का निर्माण कराया, लेकिन इसके बाद से आज तक इसकी सुध नहीं ली गई। देखरेख के अभाव में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह...