Vikasnagar News: दीवार में सेंध लगाकर घर से विदेशी मुद्रा और लाखों के जेवर चोरी
विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के तिब्बती कॉलोनी लखनवाला में चोर दीवार में छेद कर घर में घुस गए और विदेशी मुद्रा, सोने के जेवर व कीमती पत्थर चोरी कर ले गए। मामले में पीड़िता ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तिब्बती कॉलोनी निवासी तेनजिन सांगमो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर को उनके घर में चोरी हुई। चोरों ने दीवार में छेद कर घर में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में 1500 अमेरिकी डॉलर और 500 यूरो नकद शामिल हैं। इसके अलावा दो तोले की सोने की चेन, दो तोले का कंगन, करीब चार तोले की चार अंगूठियां, दो जोड़ी कानों की बालियां और आधा तोला सोने का छोटा बिस्कुट शामिल है। पीड़िता के अनुसार चोर पुश्तैनी संपत्ति के दुर्लभ काले और लाल रंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.