विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: दशहरा पर्व पर भारतीय गौरक्षा संघ एवं जय श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से सेलाकुई स्थित श्री आदि शक्ति वेद विद्यापीठ एवं संस्कार जागृति केंद्र गुरुकुल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुरुकुल के संस्थापक डॉ. पंकज किशोर गौड़ के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। डॉ. पंकज किशोर गौड़ ने शस्त्र पूजन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति, सुरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन उन्होंने कहा कि ...