विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी विकासनगर की बैठक रविवार को एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में पछवादून के थोक एवं खुदरा दवा व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, बिक्री संबंधी अभिलेखों के संधारण और एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण समेत दवा कारोबार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी ने व्यापारियों को बताया कि दवाओं का कारोबार सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दवा विक्रेताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर रखना बेहद जरूरी है। दवाओं के भंडारण के दौरान साफ-सफाई, तापमान और अन्य आवश्यक मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि दवाओं की गुणवत्...