विकासनगर, नवम्बर 5 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर के 100 से अधिक गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। त्यूणी के 100 बेड के उप जिला अस्पताल को 15 नवंबर तक पूरी व्यवस्थाओं के साथ चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा उपकरणों और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। अस्पताल शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। अभी बेहतर इलाज के लिए ग्रामीणों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों और बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों खर्...