Vikasnagar News: तेलपुरा में धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज महोत्सव
विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत अटकफार्म के तेलपुरा स्थित दुर्गा मंदिर मिलन केंद्र में रविवार को हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने गीत-नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक पुंडीर ने कहा कि हरितालिका तीज सनातन संस्कृति और नारी शक्ति की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे पर्व हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। महोत्सव के दौरान महिलाओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.