विकासनगर, सितम्बर 20 -- Vikasnagar News: खत बाबर के बागी-बोराड़-त्यूणी मोटर मार्ग पर सफर करना दो हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए रोज की परेशानी बन गया है। वर्ष 1992 में बनी करीब 17 किलोमीटर सड़क तीन दशक से अधिक समय बाद भी डामरीकरण की राह देख रही है। सड़क की बदहाली से दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, बिखरा मलबा और उगी झाड़ियां हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हैं। कच्ची और खराब सड़क के कारण बड़े वाहन यहां आवाजाही से बचते हैं। जीप और छोटे वाहनों में ग्रामीणों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक वाहन चालक कम सामान ले जाने के साथ अधिक किराया वसूलते हैं, जिससे किसानों की लागत बढ़ रही है।

फसल मंडी पहुं...