Vikasnagar News: तहसील दिवस : विकासनगर में 27 फरियादी पहुंचे, चकराता, त्यूणी में कोई नहीं पहुंचा
विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: जुलाई माह के दूसरे मंगलवार को पछुवादून समेत जौनसार परगने की तीनो तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित किया गया। विकासनगर तहसील में कुल 27 फरियादी पहुंचे, जबकि चकराता और त्यूणी में एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। विकासनगर तहसील में सबसे अधिक शिकायतें ऊर्जा निगम से संबंधित दर्ज की गई। फरियादियों ने बताया कि इन दिनो उमस भरी भीषण गर्मी में अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, नलकूप और सड़क से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई। 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 12 शिकायतों को निर्धारित समय पर निस्तारित करने का निर्देश एसडीएम विनोद कुमार संबधित विभागों को दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: समाधान दिवस में भी गूंजा बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.