विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: डाकपत्थर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दस शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 32 वर्ष का अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, 28 वर्ष के अनुभवी शिक्षक, पांच नवयुवक शिक्षकों और चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा सिंह रहीं। बीके सेंटर संचालिका बीके सविता दीदी ने कहा कि हजारों शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन पूरे विश्व को सही दिशा देने वाले सर्वोच्च शिक्षक परमात्मा हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा सद्गुरु के रूप में मनुष्य का मार्गदर्शन करते हुए श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: ...