विकासनगर, नवम्बर 5 -- Vikasnagar News: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बीबीए विभाग की ओर से दीपावली फेस्ट आयोजित किया गया। डॉ. रीना ठाकुर, डॉ. दीपा और रश्मि के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फेस्ट में विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं, सजावटी दीयों, खाद्य पदार्थों और विभिन्न आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए। महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, विपणन क्षमता और व्यावसायिक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना विकसित करना था। समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने बीबीए विभाग के प्रय...