विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: -दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और टीम के बीच कई जगह नोकझोंक हुई। इसके बावजूद एनएच और नगर पालिका की टीम ने डाकपत्थर तिराहे से जीवनगढ़ तक करीब 100 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। वहीं, 250 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए। विकासनगर में हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। हालांकि व्यापारियों के विरोध के चलते एक सप्ताह तक अभियान रोकना पड़ा था। इसके बाद एनएच ने बाबूगढ़ से डाकपत्थर तक शनिवार तक अतिक्रमण हटाया था। सोमवार को डाकपत्थर तिराहे से जीवनगढ़ तक अभियान चलाया गया। टीम ने एनएच के फुटपाथों पर लगे बोर्ड, स्लैब और अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान कुछ दुकानदार टीम को विधायक का हवाला देकर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाते नजर आए।...