Vikasnagar News: डांडिया उत्सव में प्रियंका नेगी के गीतों पर नाचे विद्यार्थी
विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: माया देवी विश्वविद्यालय में नवरात्र के अवसर पर आयोजित 'नवदिशा डांडिया नाइट' में संगीत, नृत्य और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उनके गीतों पर विद्यार्थी देर तक झूमते रहे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की थाप और जोशीले गीतों से विश्वविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गायिका प्रियंका नेगी की संगीतमय प्रस्तुति रही। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से आमंत्रित किए जाने पर आभार जताते हुए 'ढोली तारो ढोल बाजे' गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 'राधा कैसे न जले', 'याद पिया की आने लगी', 'मैंने पायल है छनकाई', 'सांवली सूरत मोहनी मूरत' और 'उड़ी चली जाए' सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.