विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: स्थानीय लोगों ने जौनसार बावर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर विकसित करने की मांग की है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्होंने टौंस और यमुना नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद पर्यटन विभाग इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं कर रहा है।

स्थानीय संभावनाएँ ग्रामीणों ने बताया कि खूनीगाड़, हनोल, त्यूणी, अटाल, मीनस, क्वानू और कोटी इच्छाड़ी तक बहने वाली टौंस नदी रिवर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त है। इसके किनारे बसे हनोल, शटंगधार, मैंद्रथ, रगवाड़, त्यूणी, रिशाणू, अणू और चाजोई जैसे गांवों के लोगों को पर्यटन गतिविधियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और पर्यटन ...