विकासनगर, अक्टूबर 16 -- Vikasnagar News: बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर धर्मावाला चौक स्थिति टोल प्लाजा पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। टोल प्लाजा कर्मचारियों पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मनमानी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य की टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बामुश्किल पुलिस ने मामले को शांत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय लोगों को अगर जानबूझ कर परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बल्लुपुर-पांवटा हाईवे पर धर्मावाला में टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल प्लाजा के आसपास ग्रामीणों की जमीने और खेती है। जिसके लिए उन्हें रोज कई बार आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों को आधार और आईकार्ड दिखाने पर छूट का प्रावधान किया गया है, लेकिन ग्रामीण...