विकासनगर, जुलाई 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर। टिमली क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप गुरुवार देर रात वन विभाग डिपो का लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, वन विभाग डिपो का ट्रक लकड़ी लेकर जा रहा था। टिमली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचते ही अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चालक की मदद की। राहत की बात रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...