विकासनगर, जुलाई 17 -- Vikasnagar News: पछुवादून,जौनसार बावर में शुकवार दोपहर दो बजे बाद शुरु हुई मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। विकासनगर, सेलाकुई में गलियों से बाजार तक जलभराव हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हर जगह पर पानी जमा हो गया। बारिश के कारण विकासनगर में एनएच पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ। सिनेमा गली, मुस्लिम बस्ती, मदीना बस्ती, पंजाबी कॉलोनी में जल भराव से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। बारिश से विकासनगर के सैयद रोड में पानी भर गया। मुख्य बाजार में गीता भवन के सामने एनएच किनारे नाले की सफाई नहीं होने के कारण बारिश के बाद एनएच पर कीचड़ फैल गया। सिनेमा गली में जल भराव से व्यापारी परेशान रहे। विकासनगर मंडी परिसर में भी बारिश के बाद कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरका...