Vikasnagar News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल में रायपुर और विकासनगर का दबदबा
विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज शीशमबाड़ा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में विकासनगर ब्लॉक ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में रायपुर ब्लॉक विजेता बना। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कुल 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 बालक वर्ग का उद्घाटन मुकाबला रायपुर और कालसी के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर ने जीत दर्ज की। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में रायपुर ने डोईवाला को 25-18 और 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में विकासनगर ने चकराता को 25-20 और 25-23 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताबी मुकाबले में विकासनगर ने रायपुर को हराकर अंडर-17 वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.