विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण में ही बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है। आकर्षक स्कूल भवन, पर्याप्त व साफ-सुथरे कक्ष, अच्छी रोशनी और आरामदायक बेंच-डेस्क शिक्षा की बुनियाद माने जाते हैं। लेकिन विकासनगर ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में नौनिहाल खतरे के साए में आखर ज्ञान लेने को मजबूर हैं। जर्जर दीवार, टूटे दरवाजे, खिड़की और टपकती छत के नीचे आखर ज्ञान से अधिक नौनिहालों के सुरक्षा की चिंता शिक्षकों और अभिभावकों को सताती है। ऐसी ही हालत ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिमली की है। बारिश आने पर कक्षा कक्षों में छत से पानी टपकता है, जिससे कक्ष तालाब बन जाते हैं। बारिश का पानी कमरों में टपकने के कारण बच्चों के लिए रखा गया फर्नीचर भी ख...