Vikasnagar News: जमीन के विवाद में लोहे की रॉड और सरिया से हमला करने का आरोप
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: शंकरपुर-हकुमतपुर के महमूदनगर निवासी आजम अली ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर सरिया और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आजम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे इस्लामुद्दीन, इमरान, अकबरी, सोहेल, आदिल, सोफिया और फरीदा सरिया और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने जानलेवा हमला करने की नीयत से उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.