विकासनगर, अगस्त 31 -- Vikasnagar News: अटक फार्म क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धारावाली निवासी शांति देवी ने एक दंपति पर उनकी जमीन कथित रूप से बेचने और बाद में दूसरी जमीन देने के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई विवेक भंडारी ने बताया कि पीड़िता शांति देवी ने तहरीर में कहा कि उन्होंने 30 दिसंबर 2013 के विक्रय पत्र के माध्यम से करीब एक बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन उनके नाम खाता-खतौनी में भी दर्ज है। आरोप है कि जनवरी 2026 में वह जमीन देखने पहुंचीं तो वहां भवन बना मिला। भवन स्वामी ने बताया कि यह जमीन उसे गणेश चंद्र शर्मा और उषा शर्मा ने बेची है। पीड़िता के अनुसार उन्होंने गणेश चंद्र शर्मा से संपर्क किया तो पहले उन्होंने जमीन की पहचान ...