विकासनगर, जुलाई 11 -- Vikasnagar News: जमनपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर लोगों से झगड़ा करने पर उतारू एक युवक को सेलाकुई पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली कि जमनपुर में एक व्यक्ति स्थानीय लोगों के साथ विवाद कर रहा है और झगड़े पर उतारू है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बताया गया कि वह ऊंची आवाज में बोलते हुए लगातार आक्रामक व्यवहार करता रहा और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जमनपुर में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को श...