विकासनगर, सितम्बर 8 -- Vikasnagar News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को लेकर सरकार की ओर से जारी आदेश के विरोध में ग्राम ठाणा पोस्ट डुंगरा निवासी समाजसेवी गोपाल उर्फ गोपी ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी चकराता को पत्र भेजकर 10 सितंबर को तहसील परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण भूख हड़ताल एवं सांकेतिक धरने की अनुमति मांगी है। एसडीएम को भेजे पत्र में गोपाल उर्फ गोपी ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर जारी आदेश से वह असहमत और व्यथित हैं। उनका कहना है कि नई प्रक्रिया में आमजन की परेशानियों और जनभावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दो वर्ष पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही जारी किए जाएंगे तो इससे आम लोगों को अतिरिक्त धन और समय खर्च करन...