विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: बलूनी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिलवाड़ी-भाऊवाला में मंगलवार को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश के निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के मंत्र को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को व्यक्तिगत विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। उन्होंने जन्मदिन मनाने के पंचशील सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित नहीं होना चाहि...