Vikasnagar News: छात्रों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक
विकासनगर, सितम्बर 29 -- Vikasnagar News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद चकराता के तत्वावधान में कैंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने छावनी बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथिन के उपयोग से बचने का संदेश दिया। रैली कैंट इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहीद चौक, चुंगी चौक होते हुए छावनी बाजार तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर स्वच्छता के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने "चकराता की ब्यूटी, हम सबकी ड्यूटी", "हम सबने ठाना है, चकराता को स्वच्छ बनाना है" और "पॉलिथीन मुक्त चकराता" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण में तीन-आर के महत्व की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.