विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपी समय अवधि पूरी होने से पहले ही जनपद की सीमा में वापस आ गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जीवनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि जीवनगढ़ निवासी जावेद पुत्र अली हसन (30) को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर नौ अप्रैल 2026 को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जावेद समयावधि पूरी होने से पहले ही विकासनगर क्षेत्र में वापस आ गया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीवनगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामल...