Vikasnagar News: चोरी की फिराक में घूम रहा युवक खुखरी के साथ गिरफ्तार
विकासनगर, अगस्त 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात करीब पुलिस टीम कोर्ट पुल सोलर प्लांट, ढकरानी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर बचने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक खुखरी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्तजीर उर्फ टीटू (32) पुत्र स्व. यासीन, निवासी ढकरानी, कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.