Vikasnagar News: चोरी और नशा तस्करी में दो पर गैंगस्टर
विकासनगर, नवम्बर 19 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। चोरी, नकबजनी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे एक गैंग लीडर और उसके साथी के खिलाफ विकासनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, शुभम त्यागी निवासी रसूलपुर और संदीप निवासी विकासनगर की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उनका गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को कोतवाली विकासनगर में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि शुभम त्यागी के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.