विकासनगर, अगस्त 31 -- Vikasnagar News: बिन्हार क्षेत्र की भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग अब तेज हो गई है। भारतीय किसान संघ ने क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में लंबित भू-सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्य विधानसभा चुनाव से पहले शुरू कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि भूमि का विधिवत सर्वेक्षण और बंदोबस्त नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल ने बताया गया कि 30 जून 2026 को बिन्हार क्षेत्र की ग्राम पंचायत माटोगी, मदर्सू, भलेर, पष्टा, पपड़ियान और बावनधार में भू-सर्वेक्षण व बंदोबस्त कराने समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी विकासनगर को ज्ञापन दिया गया था। यह भी पढ़ें- Rishikesh N...