Vikasnagar News: चार गुना बिजली बिल मिलने पर आक्रोश, साहिया उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा
विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: साहिया संवाददाता। बिजली के भारी-भरकम बिलों को लेकर सोमवार को कालसी विकासखंड के सहिया विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घराना, जिसऊ, टिपऊ और मलोग गांव के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों से उन्हें तीन से चार गुना तक बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने विभाग से बिलों की जांच कर संशोधन करने की मांग की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले करीब 300 रुपये आता था, उन्हें अब 1500 से 2000 रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की खपत में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जितने अधिक बिल उन्हें भेजे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.