विकासनगर, जुलाई 8 -- Vikasnagar News: राकेश खत्री विकासनगर शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाबूगढ़ स्थित राम मंदिर में अयोध्या राम मंदिर तथा बदरीनाथ-केदारनाथ के मंदिरों में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए सांकेतिक उपवास रखा गया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकार्यक्रम में आरोप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि देश के प्रमुख हिंदू मंदिरों में चढ़ावे और दान से जुड़े मामलों में सामने आ रही कथित अनियमितताएं अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि इन मामलों की ...