Vikasnagar News: चकराता में स्वास्थ्य शिविर में 143 ग्रामीणों ने कराया उपचार
विकासनगर, अगस्त 9 -- Vikasnagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता में सेवा सप्ताह के तहत आयोजित विशेष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 143 लोगों ने निशुल्क परामर्श और उपचार का लाभ लिया। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। 65 मरीजों की बीपी और शुगर जांच तथा 29 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई। मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के तहत 16 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 26 किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और काउंसलिंग दी गई।शिविर में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। पात्र लाभार्थियों के 30 आयुष्मान कार्ड और 33 आभा आईडी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.