विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: पर्यावरण संरक्षण और चकराता छावनी क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए छावनी परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को परिषद ने व्यापारियों और होटल संचालकों को प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजेबल सामग्री का इस्तेमाल तत्काल बंद करने की चेतावनी दी है। छावनी क्षेत्र में लंबे समय से सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों, गिलास समेत अन्य सामग्री के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके पिछले करीब चार माह से कई दुकानदार और होटल कारोबारी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए छावनी परिषद के सीईओ रिपुदमन सिंह ने व्यापारियों को स्वयं प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी संदीप जोशी ...