विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। विकासनगर क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने और पथराव करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईशा पत्नी रहीम निवासी कुंजा ग्रांट ने तहरीर देकर बताया कि घटना छह अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बताया कि उसके और पड़ोस में रहने वाले परिवार के बच्चे घर के बाहर खेलते समय आपस में झगड़ने लगे थे। उसने बच्चों को समझाया और अपने बच्चों को लेकर घर के अंदर चली गई। आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका गला दबाकर जान से...