विकासनगर, नवम्बर 2 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। भारतीय गोरक्षा संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए गौरव सिंह राठौर को जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा प्रकोष्ठ, सौरव कुमार को जिला उपाध्यक्ष और नितिन कुमार को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा नौ युवाओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया। प्रदेश संयोजक निखिल गुसाईं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से गोसेवा, गोवंश संरक्षण और जनजागरूकता अभियान को गति देने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनुप भट्ट, जिलाध्यक्ष अमन राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...