विकासनगर, सितम्बर 4 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर में लोक आस्था के प्रतीक गोगा पीर (गोगाड़) पर्व शुक्रवार को ग्रामीणों ने उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। पर्व के तहत शुक्रवार रात क्षेत्र को विभिन्न गांवों में भव्य रात्रि जागरण आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरी रात भजन-कीर्तन कर वीर गोगावीर का गुणगान किया। इस दौरान गोगावीर के जयकारे गूंजते रहे। क्षेत्र के सैंसा, उदपाल्टा, लोरली, अष्टाड़, लेल्टा, सुरेऊ, तांगड़्री, कलेथा, लुहारवा, धिरोग, मलोग, सराड़ी, कंफाणी, किसाऊ, सुपोऊ और लुंवाठा सहित कई गांवों में गोगा नवमी का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां पूरी कर की थीं। गोगावीर की माड़ी को सजाने के साथ ही पूजा-अर्चना और जागरण किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जौनसार-बावर में गोगा पीर पर्व की ध...