विकासनगर, सितम्बर 28 -- Vikasnagar News: सहसपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने गलत खसरा नंबर दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान दस्तावेजों में एक खसरा नंबर दर्शाया गया, जबकि मौके पर कब्जा दिलाने के दौरान दूसरे खसरा नंबर की भूमि दिखाई गई। तहरीर के बाद पुलिस ने राशिद पहलवान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विजयवीर सिंह रावत, निवासी चमोली गढ़वाल ने बताया कि उन्होंनेवर्ष 2017 में परमेश्वर पुत्र बल्ली प्रसाद निवासी रिस्पना नगर से सेंट्रेल होपटाउन में भूमि खरीदी थी। भूमि से संबंधित बैनामा उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में पंजीकृत कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में जब वह भूमि पर अपना कब्जा लेने पहुंचा तो उसे जिस भूमि पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया, उसका खसरा न...