Vikasnagar News: गणपति के जयकारों से गूंजा सेलाकुई, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विकासनगर, सितम्बर 25 -- Vikasnagar News: विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता गणपति के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ भजनों की गूंज से शुक्रवार को सेलाकुई भक्तिमय हो उठा। शिव मंदिर सेलाकुई में 14 सितंबर को स्थापित भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सजी भगवान गणपति की अष्टधातु प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर नगर परिक्रमा कराई गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए गणपति के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर भ्रमण के बाद गणपति महाराज को विधि-विधान से पुनः शिव मंदिर में विराजमान कराया गया। मंदिर के आचार्य पंडित पंकज पुरोहित ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा हरिपुर-निगम रोड, राजा रोड और मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान 'गणपति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.