विकासनगर, सितम्बर 13 -- Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में न्याय पंचायत जाड़ी की खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने दमखम दिखाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कनासर ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका और अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन विजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में लोहारी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। एथलेटिक्स में भी बिनसौन के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जाड़ी के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन पर ज्येष्ठ प्रमुख फतेह सिंह चौहान, ग्राम प्रधान मातवर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सिकंदर सिंह चौहान, व्याय...