Vikasnagar News: खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा
विकासनगर, जुलाई 16 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर क्षेत्र के खत द्वार में गुरुवार को लोकपर्व जात्रा धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। खत द्वार के भंडारा थात में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवचिन्हों के दर्शन किए और धर्मलाभ कमाया। जात्रा पर्व के अवसर पर खत के मिंडाल और बनियाना गांव स्थित शिलगुर महाराज मंदिर से देवचिन्हों को ढोल-दमाऊ और रणसिंघे की थाप के साथ ग्रामीण भंडारा थात लेकर पहुंचे। परंपरा के अनुसार देवचिन्हों की स्थापना के बाद मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में खत के मिंडाल, कुराड़, खनाड़, सिचाड़, बनियाना, मझगांव और समोग समेत रवाई, जौनपुर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिलगुर महाराज के जयकारे लगाए, जिससे पूरा भंडारा थात भक्तिमय हो उठा। जात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.