विकासनगर, जुलाई 30 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर क्षेत्र के क्वासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब एक माह से चिकित्सक तैनात नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। डॉक्टर के अभाव में क्षेत्र के मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी विकासनगर और देहरादून जाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह पूर्व चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद क्वासी पीएचसी में नए डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल क्वासी ने कुछ दिन पहले धरना-प्रदर्शन भी किया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पवार और यशपाल सिंह रावत ने बताया कि कई बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक की नियुक्ति की म...