Vikasnagar News: क्वानू में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उपकेंद्र क्वानू में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, शत-प्रतिशत टीकाकरण और गृह आधारित देखभाल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। ब्लॉक समन्वयक महावीर राणा ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, चार प्रसव पूर्व जांचें और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए जन्म के शुरुआती 42 दिनों में नियमित गृह भ्रमण और माता-शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी पर जोर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता के एनएमएस कृपाराम शर्मा ने कुष्ठ रोग के लक्षण, समय पर पहचान और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.