Vikasnagar News: क्वांसी में मंडी बंद होने से किसानों पर बढ़ा खर्च का बोझ
विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर के क्वांसी में किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया फल-सब्जी संग्रह केंद्र दस साल से बंद है। इससे 50 से अधिक गांवों के किसानों को नगदी फसलें बेचने के लिए दूर की मंडियों में जाना पड़ रहा है। किसानों ने केंद्र दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है, जबकि देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो रहा है। वर्ष 2005 में स्थापित इस संग्रह केंद्र का उद्देश्य किसानों को गांव के नजदीक ही अपनी उपज बेचने की सुविधा देना और फसलों का उचित मूल्य दिलाना था। शुरुआत में केंद्र पर आलू, टमाटर, अदरक, मिर्च, गोभी, शिमला मिर्च और गागली सहित कई नगदी फसलों की खरीद-बिक्री होती थी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर की मंडियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। हालांकि, करीब पांच साल संचालन के बाद केंद्र पर ताला लग गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.