विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: चकराता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरुवा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून और विद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जनजातीय संस्कृति, विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान की जानकारी दी गई। वाडिया संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज चौहान और डॉ. नवीन चंद्र ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जनजातीय विरासत, संस्कृति और उपलब्धियों से परिचित कराने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन में आरुषि ने प्रथम, शिफिया चौहान ने द्...