विकासनगर, नवम्बर 27 -- Vikasnagar News: - डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में अनियमितताओं के आरोपों पर जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट - सभासदों ने उठाए सवाल, फैक्ट्रियों और बाहरी ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा उठान का हिसाब नहीं देने का आरोप

जांच रिपोर्ट के बाद ठेका निरस्त करने की मांग सेलाकुई, संवाददाता। नगर पंचायत सेलाकुई में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभाल रही आयुष इंटरप्राइजेज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंपनी के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर दी है। इसके बाद सभासदों ने कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग उठाई है। सभासदों का आरोप है कि कंपनी लगातार घाटा दिखा रही है, जबकि पहले की तुलना में कूड़े का उठान बढ़ा है। इसके बावजूद कूड़ा कलेक्शन का हिसाब स्पष्ट नहीं किया जा रहा। सभास...