Vikasnagar News: कुल्हाल से बाइक चोरी करने के तीन आरोपी धरे
विकासनगर, सितम्बर 4 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने महज तीन घंटे में बाइक चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए वाहन के पार्ट्स बेचने की फिराक में थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार को इरशाद पुत्र जहूर हसन निवासी तिमली, विकासनगर ने कुल्हाल के पास से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कुल्हाल क्षेत्र से तीन आरोपियों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकरार निवासी रामपुर घाट, थाना पुरुवाला, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश),शेरखान निवासी रामपुर घाट, थाना पुरुवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.