विकासनगर, नवम्बर 26 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्हाल क्षेत्र से 9.32 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिलाल (28) निवासी कुंजा ग्रांट, ढालीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल राजीव रौथाण्ण ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार रात कुल्हाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिलाल को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 9.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पूछताछ में आरो...