Vikasnagar News: किड्जी स्कूल में मनाई गई सावन की शिवरात्रि
विकासनगर, अगस्त 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। सावन के सोमवार और सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर रसूलपुर स्थित किड्जी स्कूल में भव्य शिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय परिसर में शिव भक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तुशार, आदिति, नटवर की ओर से प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम रहा। कलाकारों ने भगवान शिव से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने भी उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया।प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.