विकासनगर, अगस्त 11 -- Vikasnagar News: कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और सड़क पर हंगामा करने के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास खुलेआम लड़ाई-झगड़ा और शोर-शराबा कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कांवड़ियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। एसएसआई विवेक भंडारी ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अत्यधिक उग्र होकर सड़क पर शोर-शराबा करते रहे तथा मरने-मारने पर आमादा हो गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सेलाकुई में कांवड़ियों से अभद्रता और हंगामा करने पर दो गिरफ्तार इस दौरान कांवड़ यात्रा के बीच किसी अपराध के घटित होने...