विकासनगर, अगस्त 12 -- Vikasnagar News: जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून के कार्यकर्ताओं को गुस्सा बुधवार प्रदेश सरकार और नैनीताल एसपी के खिलाफ फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में पहाड़ी गली चौक पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में कांग्रेसियों ने पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन किया उन्होंने कहा ...